भागलपुर, जनवरी 24 -- अररिया। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भूना गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। सभी जख्मी जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भूना गांव निवासी सद्दाम, असगर, जलाल, आफताब, कारी, राशिद और अंजार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...