भागलपुर, फरवरी 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थानाक्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय औराही पूरब में बच्चा चोरी की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। अफवाह फैलते ही भयभीत अभिभावकों की भीड़ अपने-अपने बच्चों को देखने के लिए विद्यालय की ओर दौड़ पड़ी। इस दौरान अभिभावक काफी चिंतित नजर आए, वहीं कई बच्चे भी घबराहट के कारण रोने लगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीबी नरगिस ने बताया कि कुछ दूरी पर खड़ी एक संदिग्ध वाहन को देखकर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की बात फैला दी। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में फैल गई और माहौल भयभीत हो उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए, जिससे पढ़ाई-लिखाई का कार्य प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए विद्यालय का संचालन बाधित रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह से निराधार और अफवाह थी। उन्हो...