भागलपुर, मई 21 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक अररिया, वरीय संवाददाता। गुरूवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में अररिया जिले से होकर गुजरने वाली प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। बैठक में परियोजना से संबंधित भू-अर्जन के विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान भूमि के मूल्य निर्धारण, प्रभावित क्षेत्रों की पहचान, मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप संपन्न की जाए ताकि प्रभावित रैयतों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक के उपरांत प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति हेतु प्रेषित किया...