अररिया : पलासी पुलिस ने किया अपहृता को बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
भागलपुर, जून 20 -- पलासी (अररिया) से शम्स रेजा की रिपोर्ट पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कलियागंज से अपहृत को बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर अपहृता के पिता ने पलासी थाना में विकास वर्मा पिता राम जनक वर्मा सराय भाई उपाध्यायपुर थाना अन्तु जिला प्रताप गढ़ उत्तर प्रदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पिता ने अपने पुत्री के अपहरण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी थी। शुक्रवार को गश्ती के दौरान अपहृता व अपहरण कर्ता को कलियागंज से बरामद कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि अपहृता को बयान के लिये न्यायालय भेजा गया है जबकि अपहरण कर्ता को न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की बरामद आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.