अररिया, जुलाई 18 -- अररिया, एक संवाददाता। वन संरक्षण अनुसंधान के साथ-साथ वन्य जीव विज्ञान की पहल में सक्रिय रूप से अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले अररिया के लाल व रिटायर आईएफएस अधिकारी उपेन्द्र प्रसाद नहीं रहे। गजियाबाद में इनका निधन हो गया। बेटी डॉ बिनीता प्रसाद व नजदीकी रिश्तेदार दिव्यांश श्रीवास्तव ने अंतिम संस्कार किया। श्राद्धकर्म इनके पैतृक शहर अररिया के चित्रगुप्त नगर वार्ड 21 हुआ। भतीजा विकास प्रकाश ने बताया कि 1965-67 में उन्होंने देहरादून स्थित भारतीय वन सेवा महाविद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त किया। 1968 में भारतीय वन सेवा में चयनित होकर गया, मुंगेर, चाईबासा आदि जिलों में डीएफओ तथा बाद में हजारीबाग व रांची में वन संरक्षक के रूप में सेवाएँ दीं। सांसद प्रदीप कुमार सिंह, पर्यावरणविद सुदन सहाय ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.