भागलपुर, अगस्त 1 -- बथनाहा (अररिया) से अंजनी कुमार गौतम की रिपोर्ट सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी ने सीमा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 98 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई 31 शुक्रवार को बथनाहा कार्यक्षेत्र अंतर्गत गांव ग्वारपुछरी में सीमा स्तंभ संख्या-184 के समीप की गई। एसएसबी की विशेष नाका टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी के दौरान भारत की सीमा में लगभग 500 मीटर अंदर नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 98 किलोग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि तस्कर जवानों की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए।एसएसबी ने जब्त गांजा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बथनाहा थाना के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी किनारे झाड़ियों से 451 किलो गांजा बरामद 56वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्कर...