भागलपुर, अक्टूबर 10 -- फारबिसगंज (अररिया) से अमरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट नेपाल में पर्यटक वीजा पर रहकर धार्मिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में 24 दक्षिण कोरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में हलचल मच गई है। मोरंग जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सुन्दरहरैंचा से गिरफ्तार सभी 24 विदेशी नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई और संभावित निष्कासन के लिए शनिवार को काठमांडू स्थित अध्यागमन विभाग के हवाले कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, ये नागरिक पर्यटक वीजा पर नेपाल पहुंचे थे, लेकिन वीजा की शर्तों के विपरीत धार्मिक कक्षाओं, प्रशिक्षण और प्रचार में शामिल पाए गए।

सुन्दरहरैंचा में धार्मिक गतिविधियों की जांच सुन्दरहरैंचा के कॉलेज में चल रही थीं धार्मिक गतिविधियां मोरंग के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी पवनराज कोइराला के अनुसार, ...