भागलपुर, फरवरी 26 -- भरगामा, एक संवाददाता। मानुल्लहपट्टी पंचायत के किसान ने अररिया-सुपौल निर्माणाधीन रेल लाइन परियोजना में कार्यरत ठेकेदार के कर्मियों द्वारा निजी खेत से जबरन मिट्टी काटने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मानुलहपट्टी निवासी गिरानंद ऋषिदेव ने जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में श्री ऋषिदेव ने बताया है कि रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगे कर्मियों द्वारा उनके करीब डेढ़ एकड़ खेत से बिना अनुमति मिट्टी निकाल ली गई। उस समय वे दिल्ली में इलाज के लिए गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनके खेत के बड़े हिस्से से मिट्टी काट ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भी लगभग 11 कट्ठा में लगी मक्का फसल वाले खेत से मिट्टी काटने का प्रयास किया जा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.