अररिया : धनकुट्टा में 15 किलो 73 ग्राम गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के कोशी प्रदेश स्थित धनकुट्टा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 किलो 73 ग्राम गांजा के साथ तीन स्थानीय कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनकुट्टा निवासी भीम बहादुर लिम्बु, सागर लिम्बु और वीर बहादुर लिम्बु के रूप में हुई है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय, विराटनगर के अनुसार पुलिस को गांजा कारोबार की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान तीनों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। प्रहरी कार्यालय के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गांजा के स्रोत, इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी जांच कर रही है। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.