भागलपुर, जनवरी 24 -- अररिया। एक संवाददाता रानीगंज-सरसी मार्ग स्थित बरहरा मिशन के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से रेफरल अस्पताल रानीगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक रविंद्र यादव और माला कुमार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.