भागलपुर, मई 4 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार की शाम अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर पांच लीटर देसी चुलाई शराब और 32 बोतल नेपाली शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खजूरबाड़ी वार्ड संख्या एक में कुंदन पासवान पिता स्व उमाकांत पासवान अपने घर में शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल के द्वारा पिछा किया गया तो वे मकई खेत का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा। घर की तलाशी लेने पर एक गेलन में पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। हालांकि बाद में कुंदन पासवान को पकड़ लिया गया। वहीं मेंहदीपुर वार्ड संख्या 12 में एक घर में छापेमारी के लिए पहुंची पुलिस को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.