अररिया : तिरसकुंड प्रावि में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
भागलपुर, मई 21 -- अररिया से अंजनी गौतम फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित समौल संकुलाधीन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर चाय दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस प्रत्येक वर्ष 21 मई को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया है। उन्होंने चाय के आर्थिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाय उद्योग लाखों लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन साथ ही उन्होंने अधिक चाय सेवन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.