भागलपुर, मई 4 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बौची के समीप ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति संतोष कुमार और मिथुन कुमार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...