भागलपुर, फरवरी 23 -- पलासी (ए.सं)। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे पलासी-जोकीहाट मुख्य मार्ग पर पलासी चौक से आगे डॉ महताब आलम क्लिनिक के पास ट्रक व सीएनजी टोटो के बीच आमने-सामने टक्कर में टोटो पर सवार एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वहीं टोटो पर सवार अन्य चार यात्री भी घायल हो गये। सभी घायलों का पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र यानी सीएचसी में इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। ट्रक पलासी से जोकीहाट की ओर जा रही थी जबकि टोटो जोकीहाट से पलासी आ रही थी। बताया गया कि इसी दौरान पलासी चौक से आगे मोड़ पर दोनो की टक्कर हो गयी। मृतका राहेला खातून सिकटी प्रखंड के सोनापुर गांव निवासी सैफूल की पत्नी थी। घायलों में बरहट निवासी नसीम उद्दीन, बगडहरा निवासी टोटो चालक साजिद आलम, रानीगंज के लड्डन व मृतका के बेटे सोनापुर निवासी मारुदीन शामिल हैं। हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.