भागलपुर, फरवरी 18 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया शहर के महादेव चौक से आगे टाटा मोटर्स के शोरुम के शटर का ताला तोड़कर मंगलवार की रात दो नई कार व एक पुरानी कार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुरानी कार को शोरूम के अपोजिट यादव कॉलेज के समीप सर्विस रोड पर छोड़कर चोर फरार हो गया। चोरी गयी नई कार टाटा नेक्सोन मिडवेरिएंट मॉडल का था।चोरी गयी कार की कीमत शोरूम प्राइज करीब 30 लाख बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद एसपी जितेन्द्र कुमार,एसडीपीओ सुशील कुमार सहित नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की कर रही है। शोरूम के टीम लीडर तंजीब आलम ने बताया कि बुधवार की सुबह शोरूम के ऑपोजिट उनकी कार खड़ी देखकर फारबिसगंज जा रहे उनके भाई ने उन्हें सूचना दी। जब वे शोरूम शटर का ताला टूटा था और शोरूम से दो नई व उनकी कार गायब थी। इसके बाद उन्...