भागलपुर, नवम्बर 1 -- पलासी । एक संवाददाता पलासी थाना क्षेत्र के भीखा पंचायत स्थित वार्ड नंबर एक मोहनियां गांव में एक झाड़ी में लावारिस हालत में 42 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि अभी तक शव की पहचान नही हो पाई हैं। शव मिलने की सूचना पर पलासी थाना पुलिस मोहनियां गांव पहुंच आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मोहनियां गांव के फखरुद्दीन के दुकान के पास झाड़ी में करीब एक 42 वर्षीय युवक का शव लावारिश स्थिति में देखा गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गयी। धीरे-धीरे ग्रामीण की उमड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पलासी थाना को दी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.