भागलपुर, मई 18 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरवा चौक के समीप बाइक के पीछे से असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जख्मी महिला समा परवीन बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...