भागलपुर, मार्च 7 -- पलासी । एक संवाददाता जोकीहाट के एआईएमआईएम विधायक मो. मुर्शिद आलम से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की देर रात की है। रंगदारी मांगने वाला अपने को कनाडा का जिशान अख्तर बताया है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इधर विधायक के आवेदन पर पलासी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। विधायक मुर्शीद आलम ने आवेदन के साथ कॉल डिटेल्स भी पुलिस को दिया है। विधायक मुर्शीद आलम ने बताया कि छह मार्च शुक्रवार की सुबह 10.13 बजे एवं 10.14 बजे उनके मोबाइल नम्बर पर 254774321648 नम्बर से मिस कॉल आया। अंजान नम्बर होने के कारण उसने इसे रिसीव नहीं किया। इसके बाद शुक्रवार की देर रात 10.15 बजे फिर उस नम्बर से कॉल आया। जब मैंने फोन रीसिव किया तो उधर से बोला कि मैं कनाडा से जिशान अ...