भागलपुर, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट गुरुवार की देर रात आयोजित शांति समिति की बैठक में नशा कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत मिले। बैठक के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर है और जिले के 25 लोगों के खिलाफ संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में कोर्ट से नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एसपी ने कहा कि जिन लोगों ने अवैध कमाई से मकान या अन्य संपत्ति अर्जित की है, उन्हें उसकी वैध जानकारी देनी होगी। यदि वे संपत्ति का स्रोत स्पष्ट नहीं कर पाते हैं, तो कानून के तहत उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बिना वैध स्रोत बताए किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरी कार्रवाई विधिसम्मत तरीके से की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.