भागलपुर, अप्रैल 19 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी थाना पुलिस ने कुशमाहा के टीकरा स्थित एक घर में छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने शराब के साथ मानकी देवी नामक एक महिला को गिरफ्तार किया। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि गुप्त सूचना पर घर में छापामारी कर उक्त शराब बरामद की गई । इसी प्रकार गिरफ्तार महिला के पड़ोस में भी छापामारी की गई जहां पांच लीटर शराब बरामद हुआ हालांकि घर मालिक लक्ष्मण सादा भागने में सफल रहा । यह भी पढ़ें- महिला के पास मिली 15 लीटर शराब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...