भागलपुर, मई 16 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट कमलदाहा पंचायत के बखरी वार्ड संख्या 12 स्थित काली मंदिर के निकट शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक गाय की चोरी कर ली है। पीड़ित किसान मयानन्द झा पिता स्व सुखन झा ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद गाय को गुहाल में बांध कर सोने चला गया। करीब दो बजे नींद खुली तो गुहाल में जाकर देखा तो गाय बंधी हुई थी। सुबह जगने पर जब गाय को गुहाल से बाहर निकालने के लिए गया तो गाय गायब थी। काफी खोजबीन की , लेकिन नहीं मिली। गाय की अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपया बतायी गई है। यह भी पढ़ें- अररिया : चोरों ने बखरी गांव से की गाय की चोरी पीड़ित किसान ने बताया कि गाय चोरी की सूचना थाना को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...