भागलपुर, मार्च 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि विद्युत चोरी कर जलाने वाले उपभोक्ताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी विद्युत चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कुछ दिने पूर्व बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली काटी गई थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि डहुआबाड़ी गांव में कुछ उपभोक्ता चोरी छिपे टोकन लगा कर बिजली जला रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर टीम गठन कर छापेमारी की गई तो पांच उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी छिपे बिजली जला रहा था। इन पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्साकांटा थाना में केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.