भागलपुर, मार्च 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीते दिनों जोगबनी बाजार से चोरी हुई मोटर साइकिल को जोगबनी पुलिस ने बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के बताया एक मोटरसाइकिल फारबिसगंज रामपुर से और दूसरी मोटरसाइकल बथनाहा के श्यामनगर से बरामद किया गया है। बाइक चोरी के मामले में एक पीड़ित ने जहां बाइक चोरी का आवेदन दिया था वही दूसरा मौखिक रूप से बाइक चोरी होने की जानकारी दी थी । थाना पुलिस सीसीवीबी खंगाल कर अज्ञात बाइक चोर के तलाश में छापामारी कर यह सफलता हासिल किया । इसी क्रम में पुलिस ने गहन जांच प्रताल कर दोनों मोटर साइकिल को बरामद किया गया । थानाध्यक्ष ने कहा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। हालांकि इसमें कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.