भागलपुर, मार्च 19 -- अररिया, एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटुरबाड़ी वार्ड संख्या 12 में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बटुर बाड़ी वार्ड संख्या 12 निवासी मोहम्मद इंतखाब और बीबी शाहीन बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...