भागलपुर, मार्च 6 -- जोगबनी, हि.प्र. गुरूवार की देर शाम जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के स्वास्तिक नगर में एक सिलिंडर फटने से आग लग गयी। इस घटना में न केवल घर बल्कि घर में रखे सारे कीमती सामान भी जलकर राख हो गयी। दमकल व मोहल्ले की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निपीड़ित स्वास्तिक नगर के जगदीश साह ने बताया कि गुरूवार की देर शाम करीब आठ बजे सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय पर आग पर काबू पा लेने से बड़ी दुर्घटना टल गई। गृहस्वामी जगदीश साह ने बताया कि आग सिलेंडर से लगी थी। इस अगलगी की घटना में घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.