भागलपुर, फरवरी 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा बाजार में आयोजित कैरम प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में छोटू गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन-वन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच डब्लू भगत और छोटू गुप्ता के बीच खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। मुकाबले के पहले राउंड में छोटू गुप्ता ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे राउंड में डब्लू भगत ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। तीसरा और अंतिम राउंड दर्शकों के लिए बेहद रोमांचकारी रहा। कड़े संघर्ष के बाद छोटू गुप्ता ने निर्णायक राउंड जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। उपविजेता डब्लू भगत ने विजेता की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में युवा कैरम से जुड़े विभिन्न एप्लीकेशन के माध्यम से भी नई तकनीक सीख रहे हैं। छोटू गुप्ता ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है, जो गर...