अररिया : कुर्साकांटा हत्ता चौक पर सड़क के दोनों ओर हो नाला का निर्माण
भागलपुर, जून 6 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट अररिया बैरगाछी से कुआड़ी तक सड़क का चौड़ीकरण तेजी से हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय के हत्ता चौक पर पानी निकासी के लिए नाला नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में ही सड़क के दोनों और पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों के घर के आगे खाली पड़े जगहों पर पानी जमा हो जाता है। इससे न केवल रागीरों को बल्कि आसपास रहने वालों खास कर बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जमीलुर्रहमान, गोलोक नथ झा, प्रकाश साह, बबलू गुप्ता, ललन ठाकुर, अनिल ठाकुर आदि ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाला नहीं रहने से पानी निकासी नहीं होती है। इससे मच्छड़ का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों ने डीएम से पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.