अररिया, जुलाई 7 -- जोकीहाट(एस)। जोकीहाट प्रखंड स्थित महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के ककोड़ा गांव में शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली में 14 वर्षीय किशोर अबु होरेरा की हुई मौत के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। इस गोलीकांड के बाद से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैली हुई है। गोलीबारी की घटना में ग्रामीण दहशत में है। इधर घटना की सूचना मिलते ही विधायक शाहनवाज आलम ने स्थल पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वाना दी। इसके साथ ही घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं पूर्व सांसद सरफराज आलम ने भी घटना पर दुख प्रकट किया। घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों का हाल चाल जाना। हालांकि इस घटना के बाद से गांव में तरह तरह की चर्चाएं भी हैं। मृतक अबु होरेरा के घायल पिता मुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.