भागलपुर, अप्रैल 18 -- अररिया से विनोद प्रसाद की रिपोर्ट दो दिवसीय दौरे पर अररिया आये पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सह इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार शनिवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव व काराधीक्षक सुजीत कुमार झा भी मौजूद थे। जस्टिस संदीप कुमार मंडल कारा अररिया के काराधीन बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान जस्टिस संदीप कुमार मंडल कारा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये। निरीक्षण के दौरान जस्टिस ने काराधीन बंदियों के रहने के सभी वार्ड, वासरुम, सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता, कारा अस्पताल, कारागत बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती कक्ष, वीसी की व्यवस्था, भोजनालय, महिला वार्ड, महिलाओं एवं उनके साथ रहने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.