भागलपुर, मार्च 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन डिग्री कॉलेज बखरी में पूर्णियां विश्वविद्यालय द्वारा आगामी परीक्षाओं में ओएमआर आधारित उत्तरपुस्तिकाओं का प्रयोग के लिए बुधवार को शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि अब स्नातक की परीक्षा ओएमआर आधारित नयी व्यवस्था के तहत होगी। शिक्षक यह सुनिश्चित करे कि विद्यार्थी ओएमएआर उत्तरपुस्तिाकाओं में सही विवरण और बुलबुले को अच्छी तरीके से भरे, ताकि रिजल्ट में कोई परेशानी नहीं हो। वहीं प्रशिक्षक सह परीक्षा नियंत्रक प्रो पप्पु कुमार यादव व प्रो रुपेश कुणाल ने उपस्थिति शिक्षकों को ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं को सही तरीके से भराने के बारे में विस्तार से बताए। उनलोगों ने बताया कि ओएमआर उत्तरपुस्तिका ब्लू या ब्लैक बॉलपॉइंट पैन का उपयोग कर बुलबुले के अंदर ...