भागलपुर, मई 2 -- पलासी (अररिया) से शम्स रेजा की रिपोर्ट पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मजलिसपुर स्थित एक किराना दुकान से पुड़िया में बंधा 13.40 ग्राम स्मैक बरामद किया। इस क्रम में कारोबारी कुंती देवी को भी महिला पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अवर निरीक्षक मिथुन कुमार शर्मा के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मजलिसपुर स्थित किराना दुकान में कुंती देवी स्मैक का अवैध कारोबार करती है। इस क्रम में पुलिस उनके दुकान पर पहुंच कर दुकान के अंदर पुड़िया में बंधा अलग-अलग जगहों पर रखा कुल 13.40 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इस क्रम में महिला कारोबारी कुंती देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.