भागलपुर, अक्टूबर 1 -- बथनाहा, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी 56वीं वाहिनी की घुरना सीमा चौकी के जवानों ने आठ किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 30 सितंबर को सीमा स्तंभ संख्या 191/4 से करीब 100 मीटर भारत की ओर की गई। एसएसबी के अनुसार, सूचना के आधार पर विशेष जांच के दौरान नेपाल की ओर से साइकिल पर बोरी लेकर आ रहे युवक को रोका गया। तलाशी में प्लास्टिक पैकिंग सहित आठ किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान भवानीपुर निवासी मोहम्मद नाजीर (17) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने गांजा नेपाल के घुसकी इलाके से लाने और घुरना के वार्ड संख्या-9 में किसी व्यक्ति को पहुंचाने की बात कही। जब्त गांजा और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए घुरना थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्द...