भागलपुर, मार्च 7 -- कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के सौरगांव वार्ड संख्या तीन में शुक्रवार की देर रात आग लगने से पांच परिवार के नौ घर जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में नगदी एक लाख के अलावा अनाज, बर्तन, कपड़ा, बाइक, आवश्यक कागजात जलकर खाक हो गये। कई मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गयी। अग्निपीड़ितों के मुताबिक करीब 20 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निपीड़ितों में रुपा देवी पति शोभानन्द सरदार, मुन्नी देवी पति सिलानन्द सरदार, प्रियंका देवी पति हरि नारायण सरदार, रिता देवी पति दिलीप खां व आशा देवी पति रामू खां शामिल हैं। अग्निपीड़ितों ने बताया कि खाना खाने के बाद वे लोग अपने अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात्रि हल्ला होने पर ...