अररिया, जुलाई 14 -- जोकीहाट(एस)। शनिवार की देर रात जोकीहाट प्रखंड के चौकता पंचायत के वार्ड पांच भेभरा गांव में आग लगने से चार लोगों के चार घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में अनाज, कपड़ा सहित अन्य समान जलकर राख हो गये। लाखों की संपत्ति नुकसान का अनुमान है। आग खाना पकाने के दौरान उठी चिंगारी से लगने की बात बताई गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन घटना की सूचना अंचलाधिकारी को देने की बात अग्नि पीड़ितों ने बताई। घटना के संबंध में बताया गया कि गांव में चूल्हा पर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान चूल्हे से उठे चिंगारी से एक घर में आग लग गई। आग लगते ही गांव के लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते यह आग चार लोगों के घरों में अपने आगोश में ले लिया। लोग किसी तरह से अपना बाल बच्चे के साथ जान बचाकर कर भाग निकले। लेकिन घर में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.