भागलपुर, फरवरी 26 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच, फारबिसगंज द्वारा आयोजित कॉस्मो बाजार एमपीएल सीजन-3 के तीसरे दिन गुरुवार को स्थानीय पाठशाला ग्राउंड में खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरपूर रहे। अल्फा फोर्ब्स और सनहर्ट इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पहले मुकाबले में अल्फा फोर्ब्स ने विक्ट्री वाइपर्स को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए अल्फा फोर्ब्स ने विक्ट्री वाइपर्स को 12 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट कर दिया। एक समय विक्ट्री वाइपर्स का स्कोर 6 ओवर में 71/2 था, लेकिन सातवें ओवर में देव सेठिया ने कप्तान बादल मूंदड़ा का अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। इससे पहले कुणाल केडिया पहले ही ओवर में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। 109 रन के लक्ष्य का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.