भागलपुर, मार्च 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। देशभर में रसोई गैस की भारी किल्लत और पेट्रोल, डीजल एवं बिजली की बढ़ती दरों के खिलाफ अररिया जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अररिया जिले के सभी प्रखंडों में दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी सोमवार को अररिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाद अहमद ने पत्रकारों को दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीति के कारण मध्यम और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही इस समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी। कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं पर्यवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.