भागलपुर, मई 25 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट , वरीय संवाददाता आखिरकार शिक्षा विभाग ने अभिभावकों व ग्रामीणों की मांगे पूरी करते हुए पुराने मैडम सरिता कुमारी को ही प्रभार में रखते हुए आंदोलन खत्म कराया। सोमवार की सुबह बीईओ अवधेश कुमार साह के आश्वासन के बाद शनिवार से बंद शहर के प्राथमिक विद्यालय गोढ़ी टोला वार्ड नंबर नौ में पढ़ाई शुरू भी हो गयी। शिक्षा विभाग ने एचएम का प्रभार लेने गई नई मैडम रूबीना परवीन को वापस बुला लिया गया। यही नहीं विद्यालय में पहले से प्रतिनियुक्त तीन अन्य शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए सुप्रिता कुमारी, बिन्दू कुमारी व मधु कुमारी को अपने-अपने मूल विद्यालयों योगदान करने का निर्देश दिया गया। अब केवल यहां नामांकित 104 बच्चों को पहले के बहाल तीन शिक्षक क्रमश: सरिता कुमारी, मो औरंगजेब व रूबीना नाजनीन ही पढ़ा...