भागलपुर, मई 21 -- अररिया से अंजनी गौतम फारबिसगंज, एक संवाददाता। विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर फारबिसगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर में अधिक ज्येष्ठ मास के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से आधा दर्जन से अधिक विद्वान पंडितों द्वारा अष्टयाम एवं जाप का कार्यक्रम अनवरत जारी है।

विशेष धार्मिक अनुष्ठान यह धार्मिक अनुष्ठान ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी एवं आचार्य अभिषेक दुबे के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। अनुष्ठान में पंडित अनिल पांडे, पंडित पंचानंद पांडे, पंडित मुकेश पांडे, पंडित संतोष झा, पंडित मनोज झा, पंडित धीरज झा, पंडित नारायण झा, पंडित गुड्डू झा, पंडित अवध झा तथा पंडित अवध मिश्रा सहित अन्य विद्वान पंडित श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रतिदिन पूजा...