भागलपुर, अगस्त 22 -- अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट थाना क्षेत्र के एनएच 327ई स्थित हरवा चौक के समीप शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छह चक्का कंटेनर ट्रक से 5448.5 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के निर्देश पर शराब के धंधे के खिलाफ चलाए गए इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसआई सोनाली कुमारी और एसआई रजनीकांत कर रहे थे। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक के जरिए भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने हरवा चौक पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध छह चक्का कंटेनर ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से 5448.5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ट्रक चा...