भागलपुर, जनवरी 2 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार रात्रि वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक से 53.9 ग्राम स्मैक, नकदी 69 हजार 950 रूपये नगदी, मापी यंत्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मु समीर मोहनियां गांव का रहने वाला है। इस मामले में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पलासी चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोचा गया। बाइक सहित पकड़ाये युवक के बैग से डिजिटल मापी मशीन, पोर्टेबल वजन मापी मशीन, प्लास्टिक के डब्बा में दो पाउच, पांच पुड़िया स्मैक, नकदी 69 हजार 950 रुपये नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। इस मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.