भागलपुर, जुलाई 24 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के तहत डीएम विनोद दूहन ने आवेदित 44 घरेलू उपभोक्ताओं के बीच ऋण स्वीकृति पत्र (डिस्बर्समेंट लेटर) का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीएम ने उपभोक्ताओं के स्वीकृत ऋण के विरुद्ध शीघ्र सोनल पैनल अधिष्ठापन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने का कहा उक्त कार्यों का प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा कर सभी बैंक समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना के तहत प्राप्त सभी ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार यो...