अररिया: 289 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार
भागलपुर, जून 28 -- अररिया से फुलेंद्र भारतीय सीमा से सटे विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 15 स्थित भंसार के दो नंबर बेरियर से 289 ग्राम 720 मिलीग्राम हेरोइन जैसे दिखने वाले पदार्थ के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। भारत से पैदल नेपाल की ओर आ रहे भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय चंचल सिकदार की जांच के दौरान उसके पास मौजूद दो टिफिन बॉक्स में छिपाकर लाए गए उक्त पदार्थ को बरामद किया गया। बरामद पदार्थ सहित सिकदार को पुलिस ने नियंत्रण में लेकर आगे की जांच और अनुसंधान शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- अररिया: सुनसरी से 120 किलो गांजा बरामद उपरोक्त जानकारी कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से दी गई है । बताया कि आगे पूछताछ और जांच का काम जारी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.