भागलपुर, सितम्बर 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के सुनसरी जिले के वराहक्षेत्र में लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो विराटनगर तथा सुनसरी पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 25 ग्राम 630 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने स्थानीय कर्ण बहादुर राई को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, नेपाल के पहाड़ी इलाकों से नशीले पदार्थ लाकर तस्करी के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने की आशंका के बीच सीमा क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वराहक्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही नशीले पदार्थ की आपूर्त...