भागलपुर, मई 6 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट पलासी (ए .सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलों में हसनपुर धनतोला गांव का दिनेश मंडल, कुंती देवी, बालेश्वर मंडल, मुन्ना मंडल, अम्बिका देवी, पलासी का आइना खातून, उरलाहा का केशों देवी,सोहदी गांव का मनता देवी, शामिल हैं। इस बाबत डॉ जहांगीर आलम ने बताया सभी पीड़ितों का उपचार सीएचसी में कराया गया। उपचार के बाद सभी पीड़ित खतरे से बाहर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.