भागलपुर, फरवरी 1 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़हरा वार्ड संख्या 11 पानी टंकी के पास 23 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि मौके से बाइक सवार दो तस्कर बाइक लेकर भागने में सफल रहे। जानकारी अनुसार नरपतगंज पुलिस को बाइक से शराब तस्करी की सूचना मिली थी इसके बाद पुलिस टीम ने बड़हरा वार्ड संख्या 11 पानी टंकी के पास खड़ी थी। जैसे ही बाइक पर दूसरा तस्कर शराब लेकर नरपतगंज जा रहे थे वैसे पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों शराब छोड़कर भागने में सफल रहे इसके बाद पुलिस ने जांच किया तो 17 लीटर नेपाली सोफी शराब व लगभग 06 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर थाना लाया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.