भागलपुर, जनवरी 8 -- अररिया। जिले में पड़ रहे ठंड और मौसम विज्ञान केंद्र से मिले प्रतिवेदन के आलोक में जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयौ में शैक्षणिक कार्य फिर से 11 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि में शिक्षक उपस्थित रह कर गैर शैक्षणिक कार्य संपादित करेंगे। जिला दंडाधिकारी विनोद कुमार दुहन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ग आठ से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियाँ 11 बजे से तीन बजे तक संपादित की जाएगी आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को गर्म भोजन देने के लिए 12 बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे। साथ ही बोर्ड, प्री बोर्ड की परीक्षा से संबंधित विशेष कक्षाओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.