भागलपुर, अगस्त 16 -- सिकटी, अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट सिकटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कुतुबगंज श्मशान घाट रोड के पास 11 बोरी मे 1049 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के चौरी वार्ड नंबर 2निवासी मुमीम राम के बेटे बिट्टु तथा चौरी के ही वार्ड नंबर 1निवासी सुनील राम के पुत्र रवि कुमार के रुप मे की गयी। गिरफ्तार दोनों कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत मे अररिया जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- अररिया: तस्करी के 314.7 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...