भागलपुर, मई 6 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट बथनाहा, एक संवाददाता।बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन धंधेबाजों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भद्रेश्वर गांव के मो. जाबिर उर्फ पोठिया पिता मो. हेफाज, मो. जागीर पिता मो. रोजित, और मंडल चौक के नितेश कुमार पिता किशन मंडल, साकिन मंडल शामिल हैं।पुलिस ने इनके पास से कुल 10.55 ग्राम स्मैक, 15,900 नेपाली रुपये, 4,300 भारतीय रुपये, एक कीपैड मोबाइल तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.