भागलपुर, अप्रैल 6 -- अररिया। श्री हनुमान जन्मोत्सव को ले अररिया आरएस स्थित महारथी मारुति मंदिर में धार्मिक आयोजन जारी है। सोमवार को मारुति मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा के पाठ के ध्वनि सें गुंजित होता रहा। श्री महारथी मारुति मंदिर का पावन प्रांगण हनुमान चालीसा से गूंजता रहा। मंदिर के प्रांगण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर मारुति नंदन भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान किया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे वातावरण को दिव्यता सें भर दिया। यह पावन आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना बल्कि हर श्रद्धालु के मन में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार कर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...