भागलपुर, मार्च 1 -- अररिया। सद्भाव व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर शनिवार की देर शाम डीएम विनोद दूहन व एसपी जितेन्द्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू सहित अन्य सदस्य, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में होली पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने एसडीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिया कि होली के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही होलिका दहन के अवसर पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संभावित संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। एसपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.